फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   CRPF carried out plantation drive in Udhampur and Ramban

सीआरपीएफ ने उधमपुर और रामबन में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
CRPF carried out plantation drive in Udhampur and Ramban
उधमपुर। औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां में रविवार को सीआरपीएफ की 187 बटालियन की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें जवानों, अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। पौधरोपण करने के साथ सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में 187 बटालियन के कमांडेंट राम विलास गुप्ता, द्वितीय कमांड अधिकारी जसवीर सिंह, उप कमांडेंट सरोज सिन्हा आदि मौजूद थे। अभियान के दौरान विभिन्न किस्मों के 300 पौधे लगाए गए। इसी क्रम में सीआरपीएफ की तरफ से जिला पुलिस लाइन रामबन के पास भी 200 पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों द्वारा यह प्रण भी लिया गया कि इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा। 187 बटालियन के कमांडेंट ने अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रतिनिधियों को बताया गया कि पर्यावरण को स्वचछ रखने के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। पेड़ों के काटे जाने के कारण लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय निवासी ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed