फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Crowd in shops, social distance ignored

दुकानों में लग रही भीड़, सामाजिक दूरी नजरअंदाज

विज्ञापन
Crowd in shops, social distance ignored
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ प्रशासन की तरफ से कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन बाजार में इनका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को भी बाजार में सामाजिक दूरी के नियम को नजरअंदाज किया गया और दुकानों में भीड़ लगी रही। दुकानदारों को भीड़ लगाने से रोकने के लिए कहीं पर भी कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को डीसी इंदु कंवल चिब ने वीडियो जारी कर सभी को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने और मास्क पहनने पर जोर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर किसी दुकान के अंदर भीड़ नजर आती है तो दुकान को बंद कर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मंगलवार को बाजार में ऐसा कुछ नहीं हुआ। बाजार में सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया था और दोपहर तक तो बाजार में हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए थे।
विज्ञापन

किसी भी दुकान पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन होता नजर नहीं आया। ग्राहक भीड़ के रूप में दुकानों में पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ कपड़ों की दुकानों में नजर आई। शादियों को लेकर तैयारियां चल रही हैं और सबसे अधिक कपड़ों की खरीदारी हो रही है। कई दुकानों में तो हालात ऐसे बन गए थे कि महिलाएं दुकानों के बाहर खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। बाजार में दुकानों के अंदर भीड़ लगी हुई थी और कहीं पर भी कोई अधिकारी इसको लेकर कार्रवाई करता नजर नहीं आया। इतना ही नहीं कोई लोगों को जागरूक करने के लिए भी नहीं पहुंचा था।कुछ ही ऐसी ही हालत जिला अस्पताल की भी थी। जिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आए थे। कतारों में लगकर टेस्ट करवा रहे थे और कोई इस दौरान भी सामाजिक दूरी के नियम का ख्याल नहीं रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed