{"_id":"5794fa594f1c1b2932c4b7f7","slug":"youth-death-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गया युवक करंट से झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी चराने गया युवक करंट से झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला,पौनी
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव बिद्रा बुलियान निवासी एक युवक करंट से झुलस गया। उसे पौनी पीएचसी से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ब्रिदा बुनियान निवासी तिलकराज पुत्र मुंशी राम (18) रविवार की दोपहर को अपने मवेशियों को चराने गया था। वहां एक जगह बिजली की मुख्य लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसे वह देख नहीं पाया और उसका शरीर तार को छू गया। इससे उसे करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। जब गांव के लोग किसी काम से उधर पहुंचे तो उसे बेसुध हालत में पड़ा देखा। पता चला कि उसे करंट लग गया है और उसकी हालत नाजुक है। इसके बाद उसके परिवार वालों को खबर दी गई।
विज्ञापन
खबर पाकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आननफानन में उसे पीएचसी पौनी में भर्ती कराया गया। उसे चारपाई पर लिटाकर अस्पताल ले गए। परिवार के यहां डाक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई। यहां उसे उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।