फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   woman suicide in her house

बीमारी से परेशान महिला ने जान दी

Wed, 28 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी Updated Wed, 28 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
woman suicide in her house
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

मायके में रह रही एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार की आधी रात को उसका शव फंदे से लटका पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ज्योति देवी पत्नी मोहिंदर सिंह की शादी तरियाठ में हुई थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, उसका इलाज चल रहा था, लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पा रही थी। वह पिछले कई दिनों से अपनी बेटी के साथ रियासी में अशोक थापा चौक के पास स्थित अपने मायके में रह रही थी। ज्योति  ने रात को फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जरूरी औपचारिकताओं के बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे। ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ज्योति के भाई विशाल सिंह ने बताया कि वह अपनी बीमार बहन का इलाज करा रहे थे। वह अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed