{"_id":"578fb35f4f1c1b347fc4c2df","slug":"woman-murder-with-a-hammer","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवाहिता की हथौड़ा से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हथौड़ा से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गगवाल पनोट में किराये के मकान में रह रही एक विवाहिता की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई। महिला का पति फरार है। पुलिस उस पर शक कर रही है। शव को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है। देर रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुनीता देवी (22) अपने पति चूडूराम के साथ गगवाल पनोट में किराये के मकान में रहती थी। दोनों रामबन जिले के ही बातली गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि महिला का कमरा बुधवार की सुबह बंद था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मकान मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। दोपहर को बाजार से लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर उसे खिड़की से सुनीता के कमरे में झांककर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसके बाद उसे इसकी खबर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। पुलिस को कमरे से खून से सना हथौड़ा बरामद किया। विवाहिता की हत्या इसी हथौड़े से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस महिला के पति पर हत्या की आशंका जता रही है। महिला का पति फरार है।
पुलिस को आशंका है कि वह पास के ही जंगल में कहीं छिपा होगा। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। देर रात का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने महिला के पति को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।