{"_id":"578fb4bb4f1c1bd827c4b46f","slug":"woman-death-in-flour-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की में फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटा चक्की में फंसने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की में फंसने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वह चक्की में मक्की डाल रही थी। इस दौरान उसके कपड़े फंस गए और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साईलांझन निवासी महिंदर सिंह ने अपने घर में बिजली से चलने वाली आटा चक्की लगा रखी है। बुधवार दोपहर को उसकी पत्नी निशा देवी चक्की में मक्की की पिसाई कर रही थी।
विज्ञापन
जब वह चक्की में मक्की को डाल रही थी, उसी दौरान उसका दुपट्टा चक्की के पहिये में फंस गया। इससे वह भी पहिये में फंस गई। उसकी गर्दन पहिये में फंस गई थी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उसे बचाने के लिए भी कोई मौजूद नहीं था। शाम को महिला का अंतिम संस्कार डैमटाप स्थित शमशानघाट में कर दिया गया।
विज्ञापन