{"_id":"a35b0916d27dcc3dc6ca5b138a4d7d4b","slug":"weather-patterns-changed-snowfall-on-the-mountains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी
उधमपुर/चिनैनी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला। चिनैनी और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। ऊंची पर्वतीय चोटियों पर ताजा बर्फ गिरी। मंगलवार और इसके अगले दिन भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में हिमपात हुआ। शिवगढ़ धार, स्योजधार, जुगधार, डेराटाप, स्योजधार और लाटी की ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फ गिरी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन
पूरा इलाका ठंड की चपेट में आ गया। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश मंगलवार दोपहर बाद थम गई थी, लेकिन बादलों का घेरा लगा हुआ था। लेकिन बुधवार की सुबह भी चोटियों पर ताजा बर्फ गिरी।
विज्ञापन
नत्थाटाप समेत जुगधार, शिवगढ़ धार, डेरा टाप, स्योजधार की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। वहीं, उधमपुर में बुधवार का दिन मौसम के हिसाब से लुकाछिपी वाला रहा। सुबह की शुरूआत घने बादलों के साथ हुई।
आसमान में बादलों के साथ हल्की फुहार ने लोगों में बारिश की उम्मीद जगाई। जैसे जैसे दिन का कारवां आगे बड़ा बारिश की संभावना कम होती गई। पर आसमान पर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल पूरा दिन चला। जहां दिन में तापमान पिछले दिनों के मुकाबले कुछ बढ़ा वहीं, सूर्यास्त के बाद हवा में ठंड का एहसास बढ़ गया।