{"_id":"5797a5794f1c1b012021e09b","slug":"vdc-members-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
जिले के पट्टियां क्षेत्र में वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसने सरकारी राइफल से गोली मारी है, जो उसे मिली थी। खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोमाल सिंह निवासी पट्टियां ने मंगलवार की सुबह खुद को गोली मार ली है। उसने खुद को मिली सरकारी राइफल से गोली मारी है। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जब लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही राइफल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन