{"_id":"572e39784f1c1b71275cde37","slug":"uncontrolled-bus-crashed-into-another-car-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस दूसरी गाड़ी से टकराई, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बस दूसरी गाड़ी से टकराई, पांच जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवखोड़ी जा रही बस ब्रेक फेल होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर बस स्टैंड के पास सर्कल रोड पर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में पांच यात्री जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचार किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शिवखोड़ी के लिए निकली बस (जेके20-3839) का अचानक ब्रेक नहीं लगा। ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ से काम लेते हुए सड़क पर खड़ी दूसरी गाड़ी (जेके02ऐजी-8019) के पीछे टक्कर दे मारी। अगर ऐसा नहीं करता तो कुछ दूरी पर तीखा मोड़ था। बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
बहरहाल इस हादसे में बस में सवार झांसी के कुलदीप शर्मा, फैजाबाद के राम अवतार, उसकी पत्नी रामवती तथा सर्वेश और पंजाब की काजल घायल हो गई। सभी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन