फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two vehicles fell into the ditch, two killed in ramban

दो वाहन खाई में गिरे, दो की मौत

Tue, 14 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/भद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/भद्रवाह Updated Tue, 14 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles fell into the ditch, two killed in ramban
accident - फोटो : graphic

रामबन और डोडा जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति कार (जेके19-2184) में सवार होकर बनिहार निवासी शौकत अली गिरी राष्ट्रीय राजमार्ग से जम्मू की ओर जा रहा था। जब वह पंठियाल पहुंचा तो एक मोड़ पर कार असंतुलित हो गई और वह देखते ही देखते तीन सौ फुट गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कार में केवल एक ही व्यक्ति शौकत ही सवार था, जिसकी मौत हो चुकी थी। बाद में उसके शव को निकाल कर रामसू पीएचसी पहुंचाया गया। इस मामले में रामबन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाला-गालोठ रोड से गुजर रहा एक स्कूटर (जेके06-8628) सोमवार देर शाम को खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में भाला निवासी संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय तरोन से अपने घर की ओर आ रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे खाई से निकाला गया। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed