{"_id":"58543faa4f1c1b686f64d32d","slug":"truck-driver-killed-in-trench-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में ट्रक लुढ़कने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में ट्रक लुढ़कने से चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के थर्ड क्षेत्र में एक ट्रक लुढ़क कर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सह चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वीरवार की देर रात को एक ट्रक श्रीनगर से जम्मू ओर जा रहा था। जब वह थर्ड पहुंचा तो अचानक ट्रक चालक से बेकाबू हो गया और देखते ही देखते ट्रक खाई में जा लुढ़का। ड्राइवर और कंडक्टर को संभलने का अवसर भी नहीं मिला। इस हादसे में ट्रक के चालक गुरदासपुर पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सह चालक पठानकोट निवासी जसविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दोनाें को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती जसविंदर ने कहा कि वे श्रीनगर से लौट कर पंजाब जा रहे थे। थर्ड में ट्रक की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। हादसे की जानकारी मृतक चालक के घर वालों को दे दी गई। बाद में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।