फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   tilakraj's arm cut

करंट से झुलसे तिलकराज की काटनी पड़ी बाजू

Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी Updated Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
tilakraj's arm cut
बिजली - फोटो : अमर उजाला

इसी सप्ताह रविवार को करंट से बुरी तरह से झुलसे पौनी ब्लाक के गांव बयुलिया निवासी तिलक राज (17) की बाजू वीरवार की शाम को काटनी पड़ी। उसके दूसरे हाथ की अंगुलियां भी काम नहीं कर रही हैं। वह जीएमसी में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


परिवार को चिंता सता रही है कि अब परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। गौरतलब है कि तिलक राज को करंट लगने के बाद उसे लगभग छह किलोमीटर पैदल चलते हुए पहले प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उसे यहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


तिलक राज के पिता पहले मजदूरी करते थे। बुढ़ापे के कारण अब वह कोई काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी तिलक राज पर ही है। पिता लाचार है कि बेटे के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दवाइयों का खर्चा कहां से आएगा। उन्हें यह भी चिंता है कि एक बाजू खो चुका बेटा परिवार को कैसे पाल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से झुलसे दो लोगों के परिवारों को जख्म देने के लिए बिजली विभाग अब जागा है। बिजली विभागीय के अधिकारियों ने मौके पर जाकर के सारी स्थिति जानी है। बिजली के तार पर चमड़ी और बाल चिपके हुए पाए गए हैं।  बताया जाता है कि खंभे पर बाल  चिपके पाए गए हैं। करंट लगने के दिन क्षेत्र के नायाब सरपंच को बिजली विभाग के अधिकारियों ने यह कहा था कि उनके द्वारा क्षेत्र की बिजली को काटे हुए काफी समय हो गया है, इसलिए युवक को करंट लगने का सवाल ही पैदा नहीं होता।


वहीं, युवक के परिवार के अनुसार टूटा तार खेतों में  पड़ा था और तिलकराज इसकी चपेट में आ गया था। मवेशियों को खेतों में चराते समय यह घटना घटी। परिवार और गांव के लोगों ने मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed