{"_id":"584ef7d24f1c1b6e6564977c","slug":"three-injured-in-two-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार रोड पर रविवार देर रात को और सोमवार की दोपहर को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची सहित तीन घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद घायल युवकों को छुट्टी दे दी गई। जबकि घायल सात वष्रीय बच्ची का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पहला हादसा रविवार देर रात को उधमपुर के डीसी कार्यालय के समीप हुआ। एक पुलिस की जिप्सी डीसी कार्यालय की ओर मुड़ रही थी तो सामने से स्कूटर पर सवार दो युवा सीधे जिप्सी से टकरा गए। इसके चलते दोनों युवक घायल हो गए। हादसा होते देख स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल सुदेश कुमार निवासी बनी और पवन कुमार निवासी पखलाई को अस्पताल पहुंचाया। दोनों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब धार रोड स्थित स्टेट बैंक के नजदीक हुआ। सड़क का पार करते समय एक सात वर्षिय बच्ची स्कूटी की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। उसका उपचार जारी है। स्कूटी सवार मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बच्ची शाली पुत्री विजय कुमार निवासी एमएच चौक की हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन