{"_id":"588654954f1c1bbd7ecf471f","slug":"the-noose-by-a-newly-married-woman-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के वार्ड नंबर एक नई बस्ती में सोमवार को दोपहर बाद एक नवविवाहिता ने अपने घर में ही संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड एक नई बस्ती निवासी रिपू दमन की शादी नवंबर 2016 में पास की ही रहने वाली नीमा देवी से हुई थी। परिवार में सभी कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच सोमवार दोपहर बाद परिवार के लोगों ने नीमा को उसके कमरे में ही दुपट्टे के फंदा से पंखा में लटका देखा।
विज्ञापन
तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतार कर मामला दर्ज किया। शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर नीमा ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन