{"_id":"577aa4d64f1c1b700c7fa12b","slug":"the-death-of-the-young-man-from-drowning-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में डूबने से किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौन दोमेल पुलिस चौकी के अधीन पड़ते छपड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रहे चौदह वर्षीय किशोर की नाले में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले छपड़ा वारटा निवासी राहुल पुत्र देवी दास जब ट्यूशन पढ़ने के बाद घर की ओर लौट रहा था तो रास्ते में पड़ने वाले नाले को वह पार कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान एक जगह पर गहरा पानी होने के कारण वह डूब गया। इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को मिलते ही सभी घटनास्थल पर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से राहुल को पानी से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।