{"_id":"574de7a24f1c1b26091093e7","slug":"the-death-of-the-young-man-fell-into-a-ditch-in-reasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
तहसील माहौर के मोड़ा कच्ची चसोत में मंगलवार की सुबह को पहाड़ी से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल रशीद केे रूप में हुई। बताया जाता है कि अब्दुल करीम कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
पहाड़ी पर तेज गति से चलने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान युवक को बचाने के लिए कुछ लोग नीचे उतरे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन