फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tanker spilled into the ditch, a death, two injured

टैंकर खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

Thu, 09 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Thu, 09 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tanker spilled into the ditch, a death, two injured
दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के नीचे दबा शव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बटोत के पास बगुनाला इलाके में शाम करीब चार बजे एक डीजल टैंकर असंतुलित होकर खाई में लुढ़का। इस हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टैंकर जेके03ए-3083 जम्मू से श्रीनगर की ओर डीजल लेकर जा रहा था। जब वह शाम करीब चार बजे के पास बगुनाला इलाके के पास पहुंचा तो अचानक ड्राइवर से टैंकर अनियंत्रित होकर सीधे खाई में लुढ़क गया और वह पलटकर करीब पचास फुट नीचे जाने पर वहां स्थित हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर से टकरा कर रुक गया।
विज्ञापन


इस बीच टैंकर का दरवाजा खुल जाने से उसमें सवार रासिक अहमद निवासी नैना संगम पुलवामा नीचे गिरा और टैंकर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दो सगे भाई मो. इरशाद भट्ट और आसिफ भट्ट निवासी चकोरा संगम कश्मीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बचाव कार्य करते हुए दोनों को बटोत के इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार देने के बाद दोनों को नाजुक हालत में जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


काफी मुश्किल से निकाला गया शव
टैंकर के नीचे दबे रासिक अहमद के शव को निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर क्रेन को मंगवाना पड़ा। उसकी सहायता से टैंकर को वहां से उठाया गया, तब शव को निकाला जा सका। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर ट्रैंकर से टकराने के कारण ट्रांसमिशन लाइन के टावर को भी आंशिक क्षति पहुंची है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed