{"_id":"5766f5124f1c1bd54511bd2a","slug":"stepfather-of-the-child-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने बच्चे को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने बच्चे को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड लाइन संस्था जम्मू की टीम ने अपनी उधमपुर की टीम को एक बेघर बच्चा सौंपा। चिनैनी के रहने वाले इस बच्चे को सौतेले पिता ने घर से निकाल दिया है। चाइल्ड लाइन ने जागृति वृद्ध आश्रम में बच्चे के रहने का प्रबंध करवा दिया। चाइल्ड लाइन जम्मू के सदस्यों को काउंसलिंग के दौरान चिल्डी क्षेत्र का बच्चा राकेश मिला।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन द्वारा राकेश के मां-बाप से संपर्क किया गया। उसके सौतेले पिता ने उसे अपने घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। चाइल्ड लाइन की उधमपुर टीम ने जम्मू की टीम के साथ संपर्क साधा और बच्चे को अपने पास ले आई। उधमपुर की टीम ने जागृति वृद्ध आश्रम में राकेश के रहने का पूरा प्रबंध कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि चाइल्ड लाइन उधमपुर ने इससे पहले भी यूपी के रहने वाले गुलाम मुस्तफा को जागृति आश्रम में रहने का स्थान दिलाया था। चाइल्ड लाइन के जहूर ने कहा कि संस्था बेघर बच्चों के लिए छत दिलाने का काम कर रही है। इसमें उन्हें जागृति वृद्ध आश्रम के संस्थापक डॉ. आरसी नागर द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन