फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sarpanch escaped police custody

फरार सरपंच पुलिस की हिरासत में

Sat, 23 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch escaped police custody
हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk

टिकरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मंथल इलाके में शराब का ठेका खोलने के विरोध में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प के मामले में अब तक फरार चल रहे सरपंच को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस तरह अब कुल मिलाकर सरपंच सहित नौ लोगों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मंथल इलाके में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब का ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस के साथ जमकर झड़प हो गई थी, जिसमें पुलिस अधिकारी सहित कई जवान भी घायल हुए थे।
विज्ञापन


जबकि पुलिस पर सरपंच को खाई में फेंकने का आरोप भी लगाया गया था। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया और महिलाओं सहित चार लोगों को दो दिन बाद ही हिरासत में लिया था। परंतु सरपंच सुरजीत सिंह सहित पांच लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पांचों आरोपियों ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत भी हासिल कर ली। जमानत की कापी लेकर वीरवार को सभी आरोपी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जमानत को लेकर रखी गई शर्तों को पूरा नहीं करने का दावा करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।


पांचों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया गया। आरोपी पक्ष के वकील दिनकर गुप्ता ने भी अदालत में पुलिस के खिलाफ कोर्ट के आदेशों की अवहेलना को लेकर याचिका दायर की है। गुप्ता के मुताबिक रैंबल पुलिस थाना प्रभारी और टिकरी चौकी प्रभारी के खिलाफ अदालत द्वारा नोटिस जारी किया गया है, जिसके तहत शनिवार को दोनों पुलिस अधिकारी आदलत के सामने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के मामलों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed