{"_id":"571d221f4f1c1b75308b47f8","slug":"property-burned-in-the-great-fire-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण आग में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह के मोहल्ला धर्मपुरा में शनिवार की देर रात को आग लगने से एक निजी स्कूल समेत दुकानें और मकान जलने से करोड़ों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। आग बुझाने के प्रयास में चार लोग भी झुलस कर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
धर्मपुरा मोहल्ले में स्थित प्राईवेट स्कूल उमर माडल एकेडमी में रात को अचानक आग लग गई, जिससे स्कूल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है, वहीं साथ में और मकानों व दुकानों में भी आग फैल गई जिससे करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकासन हो चुका था।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में कड़ी मेहनत की व इस दौरान चार व्यक्ति घायल हो गए जिसमें सतीश गोस्वामी की टांग टूट गई व नदीम के सिर में चोट आ जने के कारण दोनों को डोडा रेफर किया गया है वहीं रहमतुल्ला व इकबाल नामक दो अन्य घायल हुए हैं जो उसी घर के निवासी बताए गए हैं, जिसमें आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने घर के पीछे बह रही नहर में डायरेक्टर पंप लगाकर आग पर काबू पा लिया, वरना आग इतनी विकारल थी कि दो या तीन गाड़ियों से काबू नहीं पाया जा सकता था यदि नहर पास न होती तो और ज्यादा तबाही हो सकती थी क्योंकि पूरा इलाका घनी आबादी से भरा पड़ा है, डीसी डोडा भूपिंदर कुमार ने घटना स्थल का दौरा कर प्रभावितों को राहत प्रदान की है।