फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Police will examine mobile phone

मोबाइल फोन की जांच करेगी पुलिस

Sat, 21 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Sat, 21 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police will examine mobile phone
चंदन सत्यार्थी का कहना है कि ऐप में किसी भी गलत सूचना को नहीं डाला जा सकता।

माहौर क्षेत्र से दो लाख रुपयों की नकद राशि और तीन मोबाइल फोन सहित पकड़ी गई हिजबुल मुजाहिद्दीन के पूर्व आतंकी की पत्नी के मोबाइल फोन रिकार्ड को पुलिस खंगालेगी। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल फोन में पडे़ हुए सिम को निकालकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला से बरामद दो लाख रुपयाें को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि वर्ष 2009 में एक मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल के पूर्व आतंकी सद्दाम हुसैन की पत्नी का संपर्क मौजूदा समय में आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ हो सकते हैं। इसके अलावा वह मुखबिर भी हो सकती है। महिला से इतनी ज्यादा रकम प्राप्त होना भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि आतंकी सद्दाम हुसैन जिले के कई क्षेत्राें में सक्रिय था। एसएसपी सुजीत कुमार के अनुसार मोबाइल फोन के रिकार्ड की पूरी जांच के बाद ही कई खुलासे हो सकते हैं। पकड़ी गई महिला पर गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि माहौर पुलिस ने वीरवार को इस महिला को उस समय पकड़ा था, जब वह दो लाख रुपयों और तीन मोबाइल फोन के साथ कहीं जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed