{"_id":"57129b704f1c1b95724a6b5e","slug":"one-killed-in-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की झपकी से पलटा डाला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में श्रीनगर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामबन-गूल रोड पर पड़ने वाले कंगा इलाके में एक सेंट्रो कार (जेके19-1652) अनियंत्रित होकर करीब दो फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में चालक जगदीश राज (24) निवासी धर्मकुंड की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जगदीश कार लेकर रामबन से धर्मकुंड अपने घर की ओर जा रहा था। उसके साथ कार में कोई और नहीं था। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और राहत दल ने घटनास्थल के आसपास काफी तलाशी की, लेकिन एक ही शव मिला।
विज्ञापन
मृतक के परिवार वाले भी कार में एक लोग के होने की बात बता रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरा हादसा बनिहाल थाना अंतर्गत पड़ने वाले साबनवास इलाके में हुआ। यहां चंबलवास से बनिहाल की ओर जा रहा टिप्पर (जेके02जी-2565) चालक से अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
इस हादसे में टिप्पर का चंबलवास के रहने वाले चालक मो. अमीन और बारह वर्षीय बालक यासीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने बनिहाल उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को श्रीनगर रेफर कर दिया।