{"_id":"573b75e94f1c1bd970ac739b","slug":"notices-sent-to-absent-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर कर्मचारियों को भेजा नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैरहाजिर कर्मचारियों को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Wed, 18 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
फारेस्ट प्रोटक्शन फोर्स ने मंगलवार को कार्यालय से गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को जिला विकास अयुक्त के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को अपना काम कर्तव्य निष्ठा से करने को कहा।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला विकास अयुक्त रवींद्र कुमार फारेस्ट प्रोटक्शन के कार्यालय में पहुंचे, जहां पर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और उसके मुताबिक कार्यालय में काम करने वाले कई कर्मचारियों को वहां से नदारद पाया। इसके कारण बाद में उन्होंने गैरहाजिर सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को कहा कि वह समय पर अपने कार्यालय पहुंचे ताकि कामकाज प्रभावित न हो।
विज्ञापन