{"_id":"5845bb5e4f1c1bf9594483ce","slug":"murderer-not-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतगढ़ हत्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसंतगढ़ हत्याकांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
ब्यूरो/ रामनगर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
रविवार को बसंतगढ़ के खनेड गांव में हुई हत्या को लेकर पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खनेड गांव में रहने वाला खेमराज पुत्र धुनु की रविवार को बुरी तरह से पीटकर हत्या कर दी गई थी। जैसे ही बसंतगढ़ पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बसंतगढ़ पीएचसी ले गए।
विज्ञापन
खेमराज के शरीर में चोट के गहरे निशान थे जिससे लग रहा था कि उसकी बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही रामनगर के एसडीपीओ भी बसंतगढ़ पहुंच गए। बसतगढ़ में सिगनल नहीं होने के कारण एसडीपीओ दीपक ढींगरा से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन