{"_id":"58fd03b34f1c1bb1028b4914","slug":"married-raped-a-nine-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा ने नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा ने नौ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म किया
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/जिब
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि रविवार को जिब इलाके में शादीशुदा पड़ोसी युवक नौ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाला संजय कुमार (30) अपने परिवार के साथ रहता है। अक्सर बच्ची इनके घर के बाहर खेलने के लिए जाती थी। रविवार को संजय कुमार घर में बिल्कुल अकेला था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्ची खेलते हुए युवक के घर के बाहर पहुंची तो बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
जख्मी अवस्था में बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर पूरा परिवार सन्न रह गया। तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया और इसकी जानकारी रैंबल पुलिस स्टेशन में दी गई। जानकारी मिलते पर पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रैंबल के एसएचओ के साथ शहर से एएसपी स्वयं मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद पूरे जिब इलाके में लोगों में रोष पैदा हो गया है। बच्ची की हालत ऐसी हो गई कि उसे जिला अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा है।