फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   kidnapper arrested1

पुलिस हिरासत से युवती के अपहरण का आरोपी फरार

Sun, 04 Dec 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
kidnapper arrested1
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।

शुक्रवार देर शाम जम्मू से उधमपुर लाया गया एक युवती के अपहरण का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी को उधमपुर के सुई क्षेत्र से एक युवती के अपहरण के मामले में जम्मू से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी उधमपुर थाने के बाहर से सिपाही से हाथ छुड़ाकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस विभाग द्वारा सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सुई क्षेत्र से हुए लड़की के अपहरण का आरोपी चक्खड़ निवासी आसिफ अली शुक्रवार देर शाम पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। आशिक अली को उधमपुर पुलिस द्वारा युवती सहित जम्मू से गिरफ्तार करके लाया गया था। जैसे ही आसिफअली को लेकर पुलिस उधमपुर थाने के बाहर पहुंची, आसिफ अली अपने साथ तैनात सिपाही से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आशिक अली को ढूंढ पाने में पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। जिस पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर आसिफ अली फरार हुआ, उसे विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस हिरासत से युवती के अपहरण के आरोपी के फरार होने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा शहर के इंट्री प्वाइंटों पर नाके लगाए गए। शहर के होटलों में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसिफअली के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है। एसएसपी, शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि फरार आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस पार्टियों को काम पर लगा दिया गया है। हर संभावित जगह तलाश की जा रही है। आरोपी पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया था। उस पर पुलिस हिरासत से भागने का भी केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी किया गया है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed