फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jewelry, cash stolen

गहने, नकदी चोरी

Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen
चाेर - फोटो : अमर उजाला

एक ही रात में चोरी की दो वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी होने की घटना ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है। मामला दर्ज करने के साथ पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पहली वारदात शहर के वार्ड आठ में हुई। यहां घर से चोर 22 तौला सोना, चांदी के 15 सिक्के और 30 हजार रुपये नकदी ले उड़े। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि घर की मालकिन शकुंतला देवी बेटी के घर पर गई थीं। पति की मौत के बाद से शकुंतला देवी ज्यादातर समय बेटी के पास रहती हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। साथ ही में पूछताछ की। दूसरी वारदात सप्लायर की दुकान में हुई। यहां से चोरों ने सेंटर लाक तोड़ कर लाखों की मशीनें चोरी कर लीं। बताया जाता है कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अंबिका ट्रेडर्स नाम से सप्लायर की दुकान है, जहां चोरों ने रात के समय धावा बोल कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक कमल कौल के अनुसार चोरों ने दुकान का सेंटर लाक तोड़ा। इसके बाद उन्होंने चोरी की। दुकान से ग्रा कटिंग मशीनें व अन्य मशीनें चोरी हुई हैं। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed