{"_id":"577feba84f1c1be6567fb74b","slug":"je-and-vlw-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और वीएलडब्ल्यू सस्पेंड किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई और वीएलडब्ल्यू सस्पेंड किए
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
मनरेगा में हुई धांधली के कारण प्रशासन एक जेई और वीएलडब्ल्यू को सस्पेंड कर दिया। जबकि दो जीआरएस को अटैच करने के निर्देश भी जारी कर दिए। गौरतलब है कि गंदोह तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र चंगा, भलैसा में मनरेगा के तहत हुए काम में करोड़ों की धांधली का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता फारूक अहमद डार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने 13-14 जून को प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीडी डोडा सुशील कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को जांच का भरोसा दिया था। चार सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश जारी किए गए थे। इसी के तहत एसीडी ने एक जूनियर इंजीनियर अरशद अमीन और वीएलडब्ल्यू शमी कुमार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा जीआरएस पंचायत चंगा रूबिया परवीन तथा जहीर अब्बास को अटैच कर दिया। दूसरी तरफ इस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए फारूक डार ने कहा कि यह प्रशासन का सिर्फ दिखावा है।
विज्ञापन
जांच कमेटी में शामिल कुछ लोग यहां बीडीओ रह चुके हैं। ऐसे में जांच ठीक से संभव नहीं हैं। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। कार्रवाई एक पंचायत पर हुई है। जबकि 60 पंचायतों का यही हाल है। उन्होंने दावा किया कि चार ब्लाकों में 16 करोड़ के घोटाले के सबूत उनके पास मौजूद हैं।