{"_id":"5740a7914f1c1be71fac7691","slug":"injured-in-a-road-accident-five-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच पर्यटक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पांच पर्यटक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sat, 21 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accident
बनिहाल बाजार में शनिवार की शाम को कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार पांच पर्यटक जख्मी हो गए। पांचों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अल्टो कार में सवार होकर पांच पर्यटक दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान बनिहार बाजार में सामने से आ रहे ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में कार में सवार दिल्ली के रहने वाले एक ही परिवार के रणधीर सिंह, उसकी पत्नी अंजू देवी, नौ वर्षीय बेटा आदित्य, तीन वर्षीय बेटी निराशा घायल हो गई। जबकि कार का चालक शिवजी राम भी जख्मी हो गया। सभी को बनिहाल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को वहां से छोड़ दिया गया। सभी को हलकी चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन