{"_id":"588262b74f1c1b4216eff49b","slug":"health-worker-shot-dead-by-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारी ने गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य कर्मचारी ने गोली मारकर आत्महत्या की
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जिला अस्पताल माहौर में बतौर टेक्नीशियन काम करने वाले कर्मचारी ने शुक्रवार को अपनी बारह बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि टेक्नीशियन मोहम्मद अफजल (40) बलमतकोट का रहने वाला था। वह वर्तमान में देवल में रह रहा था। पिछले आठ-नौ महीनों से अफजल न्यूरो संबंधी बीमारी हो जाने के कारण काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को गोली चलने की आवाज सुनने के बाद मौके पर आए उसके परिवार के लोगों ने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके पास ही उसकी बारह बोर की बंदूक भी पड़ी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बाद में उसकी मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में शव को उस के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं इस संदर्भ में पुलिस के द्वारा केस को दर्ज कर लिया गया है। वही आत्महत्या में प्रयोग की गई बारह बोर की बंदूक को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन