{"_id":"570411194f1c1b8838c810d4","slug":"head-constable-of-crpf-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर सांझी छत में मंगलवार की देर शाम को सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का एक दल मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के डेल्टा कंपनी में तैनात हरियाणा का रहने वाला हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह सांझी छत पर ड्यूटी पर था। मंगलवार देर शाम को उसने किसी कारण अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके की तरफ भागे तो हरजिंदर को खून से लथपथ पाया। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का दल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसएसपी सुजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद ही हादसे के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। शव को अस्पताल में रखा गया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। जवान के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन