{"_id":"588110544f1c1bc346efe7ce","slug":"firing-over-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में गोलियां चलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में गोलियां चलीं
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते रक्खबड़ाली क्षेत्र में भूमि विवाद पर बुधवार की रात को दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों ने तीन गोलियां चला दीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में लिया। घटना में किसी पक्ष को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अलबत्ता इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक देर रात 11 बजे के करीब रक्खबड़ाली क्षेत्र में पुराने जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में कहा-सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ाली निवासी श्रवण सिंह ने विवाद के दौरान तीन गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद में लिप्त दोनों गुटों के सभी पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से एक एक श्रवण सिंह पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि अन्य चार पर धारा 452 व 336 के तहत मामला बनाया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से मिले हथियारों की वैद्यता की जांच कर रही है।
विज्ञापन