{"_id":"5751d3c24f1c1b7d2810c916","slug":"eight-suspended-including-doctors-and-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, इंजीनियर सहित आठ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर, इंजीनियर सहित आठ निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
ठाठरी तहसील के एसडीएम ने शुक्रवार को पीएचई और शिक्षा विभाग के आठ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहने के कारण की गई। ठाठरी के एसडीएम अख्तर हुसैन काजी ने शुक्रवार को भेला क्षेत्र का दौरा कर पीएचई और शिक्षा विभाग के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान पीएचई के जेई मुंशी राम, जेई इरशाद अहमद, भेला पीएचसी के डॉ. सादिक, डॉ. दीपक, फरहत हुसैन, भेजा हायर सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर, प्रवीण कुमार, तारिक हुसैन और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी ब्रह्मलाल अपने ड्यूटी से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच करने के बाद तुरंत सभी को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। वहीं भेला-ए और भेला-बी के सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों को भी निलंबित कर दिया। संबंधित विभाग को एसडीएम ने मामले की जांच करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन