फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   eight injured in road accident

दो वाहनों की टक्कर में आठ जख्मी

Fri, 01 Jul 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,कटड़ा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
eight injured in road accident
दुर्घटना

कसबे से एक किलोमीटर दूर कड़माल के पास बुधवार को जम्मू से आ रही एक बस और टाटा बींगर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कटड़ा चिकित्सा केन्द्र लाया गया।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार कड़माल में एक बस जो कटड़ा की तरफ आ रही थी सामने से आ रहे टाटा बींगर से टकरा गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों में मीना सोनी पत्नी सवारा सोनी, सपना सोनी पत्नी महेश सोनी, रिया सोनी पुत्र सवारा सोनी, चंदा सोनी पत्नी ललित सोनी, चंद्रकांता पत्नी राजेंद्र सोनी, खशबू सोनी पत्नी प्रवीन सोनी, सावरिया पुत्री राधेश्याम सोनी सभी जयपुर के रहने वाले हैं। ये लोग माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


एक घायल कांता देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी कडमाल के रूप में हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस सबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed