{"_id":"5807c4154f1c1b726b704af2","slug":"class-x-student-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दसवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दसवीं के छात्र की मौत
अमन वर्मा/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार रोड पर डीसी कार्यालय के निकट बुधवार की शाम छह बजे हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै।
विज्ञापन
हादसा स्कूटी के एक ट्राले से टकराने के कारण हुआ। जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा के छात्र राकेश राजपूत निवासी रामनगर और गौरव बड़याल निवासी शिव नगर उधमपुर ट्यूशन पढ़कर घर जा रहे थे। धार रोड पर डीसी कार्यालय के बाहर छात्रों की स्कूटी एक ट्राले से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों छात्र हैपी माडल स्कूल के छात्र थे। जिला अस्पताल में राकेश ने दम तोड़ दिया। गौरव की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन