फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   child death on privet clinik

सरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक पर बच्ची की मौत

Fri, 06 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा Updated Fri, 06 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
child death on privet clinik
मौत - फोटो : file

सरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान एक अठारह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में आरोपी डॉक्टर रतन सिंह मन्हास को सस्पेंड कर दिया गया। उसके क्लीनिक को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए मृतक के रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उसे गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक बच्ची की मां शाहिदा बेगम ने कहा कि बच्ची की छाती खराब थी। वह बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर दूरदराज गांव गनिका चैली मोड़ से डॉ. रतन सिंह मन्हास के निजी क्लीनिक पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ दवाइयां लिखी जो कहीं मिली नहीं। उसके बाद डॉक्टर ने एक इनजेक्शन डॉक्टर ने बच्ची को लगाया। दूसरा इंजेक्शन लगाने पर बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां का आरोप है कि उसकी मौत हो जाने के बाद डॉक्टर अपनी गाड़ी में बच्ची और परिवार के सदस्यों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को अंदर लिया और पांच मिनट के बाद डॉक्टर ने कहा कि बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में शाम छह बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। सीएमओ डोडा डॉ. कुलभूषण ने आरोपी डॉक्टर को तत्काल सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए गए। तहसीलदार ने डॉ. रतन के निजी क्लीनिक को सील कर दिया है। एसएसपी जाहिद नसीम मन्हास ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed