{"_id":"580274ca4f1c1b67522927f5","slug":"chief-agricultural-officer-arrested-for-alleged-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोप में मुख्य कृषि अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के आरोप में मुख्य कृषि अधिकारी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग में तैनात एक चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी ने स्थानीय अदालत में अपने ही मुख्य कृषि अधिकारी सुनील कपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाया। सब जज किश्तवाड़ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
शनिवार को अदालत से ही जमानत पर उसे छोड़ भी दिया गया। जानकारी के अनुसार तीन-चार महीनों से इस कृषि अधिकारी को पहले यहां से स्थानांतरित किया गया था। उसके बाद उन्होंने जम्मू हाईकोर्ट में मामला दर्ज करवाया। उसके बाद उन्होंने फिर से यहां ज्वाइंन किया।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार को कार्यालय की चतुर्थ वर्गीय महिला कर्मचारी ने अदालत में मुख्य कृषि अधिकारी पर खेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। इस पर तुरंत सब जज ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी कर दिए। पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर रात भर हाजत में रखा। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से जमानत पर उसे रिहा कर दिया।
विज्ञापन