{"_id":"5797a64b4f1c1b2e6421ede9","slug":"car-fell-100-feet-into-a-deep-gorge-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,डोडा
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हादसे की शिकार कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से डोडा की ओर आ रही एक कार मंगलवार को बटोत-किश्तवाड़ हाईवे पर खिलैनी नाला के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा सुबह पौने सात बजे हुआ। घटना के बाद स्थानीय पुलिस तथा गांव वालों की मदद से लोगों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस ने परिवारवालों को दी गई। अस्पताल में उनके पहुंचते ही करुण क्रंदन गूंजने लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आल्टो कार नंबर जेके 02 बीके 8974 जम्मू से डोडा की ओर आ रही थी। खिलैनी नाला के पास यह अनियंत्रित होकर सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की खबर पाकर स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने अमित कुमार निवासी रूपनगर जम्मू और रमेश कुमार निवासी जगती नगरोटा जम्मू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि दोनों मंगलवार की तड़के जम्मू से रवाना हुए थे। हादसे का कारण नींद भी बताया जा रहा है। डोडा के एसएसपी नसीम मनहास ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते दोनों बोल्डर में दबकर बुरी तरह घायल हो गए थे। डोडा पुलिस थाने में मुकदमा कायम किया गया है।
बताते हैं कि रमेश जगती के लेन नंबर 25 का रहने वाला था। उसकी ससुराल डोडा के पास है। वह सुबह अमित के साथ ससुराल जा रहा था। अमित का परिवार फिलहाल उधमपुर के चोपड़ा शॉप इलाके में रहता है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के घर नाते-रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई।