{"_id":"56f594a44f1c1bcd05f14d5f","slug":"bike-thief-busted-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी पुलिस ने एसएचओ दलीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ उनके कब्जे से दस मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। इनके खिलाफ धारा 454/380 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से रियासी और जम्मू में मोटरसाइकिल की चोरियां बढ़ी थीं। गिरोह के सदस्यों की ओर से मोटरसाइकिलों को ही सबसे आसान निशाना बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
एकाएक बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होती देख रियासी के एसएसपी सुरजीत कुमार ने टीमों का गठन किया और स्पेशल अभियान चलाया, जिसके चलते पुलिस ने गीता नगर, रियासी निवासी बलबीर कुमार उर्फ बिट्टू को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ की तो बलबीर ने अपने सहयोगी रोहित कुमार के बारे में जानकारी दी तो पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों से अलग-अलग दस मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। बरामद की गई बाइक संबंधी चोरी की एफआईआर बख्शीनगर, बाग-ए-बाहु, पक्का डंगा, सीला पुरी (रियासी), शकुंतला, न्यू प्लाट इलाकों से संबंधित थानों में पहले से ही दर्ज है।