{"_id":"58a214144f1c1b0944d84088","slug":"another-sick-woman-s-death-in-madhwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"माढ़वा में एक और बीमार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माढ़वा में एक और बीमार महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़।
Updated Wed, 15 Feb 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों तरफ बर्फ से घिरे माढ़वा सबडिवीजन में एक और बीमार महिला ने दम तोड़ दिया। हालांकि उसे शिफ्ट करने के लिए हेलीकाप्टर की मांग प्रशासन से की गई थी। लेकिन हेलीकाप्टर पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उसे नावापाची मढ़वा की महिला शमीमा बेगम को गाइनी की समस्या थी। भारी मात्रा में रक्तस्राव हो गया था। शरीर में मात्र तीन ग्राम खून बचा था। उसकी हालत बिगड़ने पर तुरंत डीसी गुलाम नबी बलवान को सूचना दी गई। डीसी ने डिवीजल कमिश्नर को सूचित किया।
विज्ञापन
जब तक हेलीकाप्टर का इंतजाम होता, तब तक उसकी मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक सड़क मार्ग बहाल नहीं होता, तब तक इस इलाके के लिए लगातार हवाई सेवा रहनी चाहिए।
विज्ञापन
गौर रहे कि दो सप्ताह पहले भी समय पर उपचार नहीं होने के कारण महिला और नवजात की मौत हो गई थी। हालांकि इसी बीमारी के कारण दो महिलाओं को दो दिन पहले ही हेलीकाप्टर से जम्मू शिफ्ट किया गया था।
अभी भी कई लोग अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित हैं, जिनको यहां ठीक से इलाज नहीं मिल रहा है। दरअसल, इन दिनों इस इलाके का संपर्क दुनिया से कटा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए बने सड़क पर मोटी बर्फ जमी हुई है।