फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger burst over the abuse of women lawyers

महिला वकील से दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा

Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anger burst over the abuse of women lawyers
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को उधमपुर कोर्ट परिसर में एडीसी उधमपुर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप है कि एडीसी ने महिला वकील के साथ दुर्व्यवहार किया है। उनके प्रदर्शन को जम्मू बार एसोसिएशन ने भी पूरा समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक बजे के करीब उधमपुर बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में एडीसी उधमपुर का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे उधमपुर बार एसोसिशन के प्रधान सुरेंद्र खजूरिया ने कहा कि वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीसी अपने पद का दुरुपयोग कर वकीलों के साथ कई बार दुर्व्यवहार कर चुके हैं। अब वकीलों के सब्र का बांध टूट चुका है। वकील एडीसी उधमपुर का तबादला करने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को सरकार के समक्ष भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार ने एडीसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो उधमपुर बार एसोसिशन चुप बैठने वाली नहीं है। वहीं जम्मू बार एसोसिएशन के उप प्रधान प्रणव कोहली ने कहा कि वकीलों के साथ उधमपुर में हो रहे दुर्व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि पहले भी वकीलों द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। एक महिला वकील के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए बार एसोसिएशन एडीसी को माफ करने वाली नहीं हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन उधमपुर के सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed