{"_id":"5ac126624f1c1bcd618b4f5e","slug":"81522607714-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर को किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर को किया निलंबित
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के उपरला बलोता हाई स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी हेडमास्टर ईश्वर दास को मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने निलंबित कर दिया है। जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होगी, तब तक ईश्वर दास निलंबित ही रहेगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार को दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने परिवार को बताया था कि स्कूल के अंदर हेडमास्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। परिजनों ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश किए और पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ में हेडमास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जब इसकी जानकारी शिक्षा निदेशक जम्मू तक पहुंची तो शिक्षा निदेशक ने सीईओ उधमपुर जेआर भारद्वाज को हेडमास्टर को निलंबित करने के निर्देश जारी किए। निर्देश मिलने के बाद सीईओ ने शनिवार को शिक्षक को निलंबित कर दिया।