{"_id":"5adcd88e4f1c1b3a0b8b6062","slug":"61524422798-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के चबूतरा बाजार इलाके में शनिवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में युवक की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब आठ बजे 26 वर्ष के आतिश महाजन को परिवार के सदस्यों ने घर में अचेत अवस्था में पाया। परिवार ने तुरंत यवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। डाक्टरों को मामला संदिग्ध लगा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, उसके बाद पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे लेकर शवगृह में रख लिया। रविवार की सुबह करीब दस बजे पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के बाद आतिश अपने कमरे में सोया था और फिर उठा नहीं।