{"_id":"5ac67b304f1c1bc3618b5bff","slug":"41522957104-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान दुकानदार ने कर्मचारी पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान दुकानदार ने कर्मचारी पर किया हमला
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वीनस चौक इलाके में वीरवार की सुबह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ने पर एक दुकानदार ने नगर परिषद (नप) के दो कर्मचारियों पर हमला कर घायल कर दिया। अभियान की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल ने भी नगर परिषद का विरोध किया। मामला शांत होने के बाद नगर परिषद अधिकारी ने उधमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की है और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप अपनी टीम के साथ वीनस चौक पर पहुंचे और दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रख कर काम करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू की। नप ने एक दुकान का सामान कब्जे में लेकर वाहन के अंदर रखा। तभी दुकानदार ने सामान उठाने वाले कर्मचारियों पर हमला कर दिया। दुकानदार के समर्थन में अन्य दुकानदार भी आ गए। कुछ देर के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए और सभी ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। नगर परिषद के सीईओ और व्यापार मंडल काफी बहस हुई। मजबूरन नगर परिषद की टीम को कार्रवाई पूरी किए बिना ही लौटना पड़ा। हमले में घायल दोनाें कर्मचारियों का जिला अस्पताल में उपचार करवाया गया। शाम करीब चार बजे नगर परिषद के अधिकारियों ने बैठक कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया।
नगर परिषद ने एसएचओ उधमपुर से दो कर्मचारियों पर दुकानदार द्वारा हमले करने की शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ संजीव गुप्ता ने कहा कि शिकायत पहुंच चुकी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।