फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   दुष्कर्म का फालोअप

दुष्कर्म का फालोअप

Fri, 20 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का फालोअप
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के एक गांव में मवेशी चराने गई किशोरी को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पंचैरी पुलिस की एक टीम पंजाब व हिमाचल प्रदेश रवाना हो गई है। टीम ने दोनों प्रदेश में छापेमारी भी शुरू कर दी है। इसके बावजूद पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचैरी पुलिस स्टेशन में 15 अप्रैल को किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि नौ अप्रैल को मवेशियों को चराने के लिए बेटी जंगल गई तो 24 वर्ष के भूषण सिंह नाम के युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। रविवार को पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के साथ मामला दर्ज करके पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने दो टीमों का गठन करके छापेमारी का काम शुरू किया था। बुधवार को पुलिस को पता चला था कि आरोपी का मोबाइल किसी दूसरे राज्य में एक्टिवेट हुआ था और फिर बंद हो गया था।
विज्ञापन

बुधवार रात को पुलिस ने एक टीम को पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तरफ रवाना कर दिया था। वीरवार को इस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन किसी तरह से भी कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ पंचैरी नासिर अहमद ने बताया कि आरोपी युवक पंजाब व हिमाचल प्रदेश में काम कर चुका है। इसलिए पुलिस को लग रहा है कि पंचैरी से फरार होने के बाद वह दोनों राज्यों के किसी स्थान पर छुप सकता है। इसलिए टीम को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed