{"_id":"5b675f444f1c1b61508b7505","slug":"191533501252-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन में अपराधी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस स्टेशन में अपराधी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उधमपुर थाने में रविवार तड़के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह नशीली वस्तुओं की तस्करी करने का आरोपी है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
जानकारी अनुसार शुभम गुप्ता नाम के अपराधी को पुलिस ने कुछ दिन पहले नशीली वस्तुओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में ही रखा था। रविवार सुबह करीब छह बजे युवक को शौचालय जाने के लिए लॉकअप से बाहर निकाला गया। लॉकअप से बाहर निकलते ही युवक पुलिस जवान से हाथ छुड़ा कर दूसरी मंजिल की तरफ भागा। जवान युवक के पीछे भागे, लेकिन दूसरी मंजिल पर पहुंच कर युवक ने छलांग लगा दी। नीचे गिरने पर युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने अपराधी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया।
एसएचओ विजय चौधरी ने कहा कि शुभम ने पुलिस स्टेशन में आत्महत्या का प्रयास किया है। अगर शुभम पुलिस स्टेशन से भागने की प्रयास करता तो उसने बाहर की तरफ भागना था। शुभम सोची समझी साजिश के तहत छत की तरफ भागा और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने शुभम के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज करके भी जांच शुरू कर दी है।