फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   सीमेंट की पाइप गिरने से व्यक्ति की मौत

सीमेंट की पाइप गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
सीमेंट की पाइप गिरने से व्यक्ति की मौत
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रिट्टी इलाके में शनिवार शाम को तवी नदी पर बने पुल के पास चलते ट्राले से सीमेंट का पाइप मोटरसाइकिल पर गिर आया, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे ट्राला नंबर जेके02बी-1182 सीमेंट के बड़े पाइप लोड कर रामनगर की तरफ जा रहा था। उसके पीछे मोटरसाइकिल (जेके14सी-1182) चल रहा था। जैसे ही ट्राला पुल के पास पहुंचा तो अचानक लोड पाइपों में एक ट्राले से मोटरसाइकिल पर लुढ़क आया। इससे मोटरसाइकिल चालक 60 वर्ष बलदेव निवासी बसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला सुरक्षित है। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूूरी करने के बाद शव को अपने साथ जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed