फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   मुठभेड़ में घायल जवानों का हाल जानने आर्मी अस्प्ताल पहुंचे आईजीपी पुलिस

मुठभेड़ में घायल जवानों का हाल जानने आर्मी अस्प्ताल पहुंचे आईजीपी पुलिस

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल जवानों का हाल जानने आर्मी अस्प्ताल पहुंचे आईजीपी पुलिस
उधमपुर। किश्तवाड़ के अप्पन में फैजी ब्रिज के पास आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए दो एसपीओ का हाल जानने के लिए शुक्रवार को आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा उधमपुर के सेना अस्पताल पहुंचे। आईजीपी ने दोनों जवानों की बहादुरी के साथ आतंकियों के साथ लोहा लेने पर खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल होने पर एसपीओ मोहम्मद इकबाल और आशिक हुसैन को उपचार के लिए उधमपुर के सेना अस्पताल में लाया गया था। जब इसकी सूचना आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा को मिली तो जवानों का हाल जानने के लिए सेना अस्पताल पहुंच गए। आईजीपी ने व्यक्तिगत रूप से उनके पास जाकर उनका हाल जाना। उन्होंने एसपीओ को उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी। आईजीपी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें आश्वासन दिया कि दोनों को पुलिस की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस अपनी बहादुरी और बलिदान के लिए पूरे देश में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है और एसओजी और सेना को मदद के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed