फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   पत्नी सहित चार लोगों ने हत्या करके दफनाया था शव

पत्नी सहित चार लोगों ने हत्या करके दफनाया था शव

Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
पत्नी सहित चार लोगों ने हत्या करके दफनाया था शव
उधमपुर/जिब। महिला द्वारा पति की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्नी सहित चार लोगों ने मिलकर कप्तान सिंह की हत्या की और घर से करीब दो किलोमीटर दूर शव को दफनाया था। पूछताछ में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई पत्नी और आशिक दर्शन कुमार से पुलिस ने शुक्रवार को सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि हत्या और शव को दफनाने में लियाकत अली निवासी कोटली और महिला के रिश्तेदार गणेश चंद ने भी सहायता की थी। दोनों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में हर रोज नई जानकारी मिल रही है। जांच में और भी कुछ खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इन चारों ने रविवार रात को ही कप्तान सिंह की हत्या कर दी थी। कप्तान सिंह घर में सो रहा था तो महिला के कहने पर चारों रात को घर में आए और कप्तान की हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला ने अपने तीनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और शव को बाथरूम में छिपा दिया। बच्चों को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो उनको भी जान से मार दिया जाएगा। महिला ने बारामूला में ढाबा चलाने वाले रिश्तेदार को फोन पर हत्या के बारे में पूरी बात बताई। इसके बाद बेटी ने चुपके से चाचा को पूरी बात बता दी थी।
विज्ञापन


इनसेट
नमक के साथ दफनाया गया था शव
चारों आरोपियों ने पूरी योजना के साथ शव को दफनाया था। शव को कपड़े में लपेटा गटा गया था और अंदर करीब छह किलो नमक डाला गया था, ताकि शव जल्दी से गल जाए और बदबू भी न फैले। शुक्रवार को पुलिस ने शव को बाहर निकाला था तो शव पर काफी नमक पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed