फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime

Udhampur News: डीसी आवास के पास चलती कार पर बरसाए पत्थर

विज्ञापन
crime
उधमपुर। शहर के संबल इलाके में मंगलवार रात को अज्ञात हमलावरों ने चलती कार पर पत्थर बरसा कर नुकसान पहुंचाया है। हालांकि अंदर बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार (जेके14जे-6999) चालक ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे तीन दोस्तों के साथ गंडाला की तरफ गया था। कार से लौटते समय जब डीसी आवास के पास मोड़ पर पहुंचे तो अचानक से कार पर पत्थर बरसने लगे और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। सभी लोग घबरा गए। इस बारे में तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की एक टीम रात को ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लेकिन पत्थर मारने वालों का पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह के समय एसएचओ रघुवीर सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की, लेकिन शाम तक हमलावरों का कुछ पता नहीं चला। हालांकि पुलिस को जांच में पता चला कि दो महीने पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जब इसी स्थान पर कार पर कुछ लोगों ने पत्थर बरसाए थे। उस कार के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed